खास कर पहलवानो के लिए जाने जाते हरियाणा को लेकर जनता में बहुत से प्रश्न है। उनमे से एक है हरियाणा में कितने जिले हैं? तो हाल हरियाणा में कुल 22 जिले है। जब हरियाणा राज्य की स्थापना हुई तब केवल 7 जिले ही थे।

समय के साथ इस संख्या में बढ़ोतरी होने लगी । वर्तमान हरियाणा में सबसे नया जिला चरखी दादरी है। 18 सितम्बर, 2016 को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने चरखी दादरी शहर को जिले का दरज्जा दिया था।
हरियाणा राज्य की सरकारी केबिनेट में भी जिलों के प्रस्ताव का स्वीकार किया जाता है। जिस कारण 1 नवंबर 1966 के बाद जिलों की संख्या बढ़ती जा रही है। इस वजह से हरियाणा प्रशासनिक दृष्टि से भी आगे बढ़ रहा है।
हरियाणा में कितने जिले हैं
ब्रिटिश भारत में हरियाणा एवं पंजाब एक ही राज्य में शामिल थे। आज़ादी के बाद 1 नवंबर 1966 के दिन पंजाब और हरियाणा को अलग राज्य घोषित किया गया।
क्रमांक | जिले का नाम | स्थापना |
1. | अम्बाला | 1 नवंबर 1966 |
2. | भिवानी | 22 दिसंबर 1972 |
3. | फरीदाबाद | 2 अगस्त 1979 |
4. | फतेहाबाद | 15 जुलाई 1997 |
5. | गुड़गांव | 1 नवंबर 1966 |
6. | हिसार | 1 नवंबर 1966 |
7. | झज्जर | 15 जुलाई 1997 |
8. | जिंद | 1 नवंबर 1966 |
9. | कैथल | 1 नवंबर 1989 |
10. | करनाल | 1 नवंबर 1966 |
11. | कुरुक्षेत्र | 23 जनवरी 1973 |
12. | महेंद्रगढ़ | 1 नवंबर 1966 |
13. | नूँह | 4 अप्रैल 2005 |
14. | पलवल | 13 अगस्त 2007 |
15. | पंचकूला | 15 अगस्त 1995 |
16. | पानीपत | 1 नवंबर 1989 |
17. | रेवाड़ी | 1 नवंबर 1989 |
18. | रोहतक | 1 नवंबर 1966 |
19. | सिरसा | 26 अगस्त 1975 |
20 | सोनीपत | 22 दिसम्बर 1972 |
21. | यमुना नगर | 1 नवंबर 1989 |
22. | चरखी दादरी | 19 सितम्बर 2016 |
हरियाणा के सभी जिलों का क्षेत्रफल
जब हरियाणा एवं पंजाब साथ थे तब राज्य का क्षेत्रफल बहुत बड़ा था। लेकिन जब हरियाणा अलग हुआ तब छोटा राज्य था। हरियाणा का कुल क्षेत्रफल 44,212 वर्ग कि.मी. है।
जिले का नाम | कुल क्षेत्रफल |
अम्बाला | 1574 किमी. |
भिवानी | 5140 किमी. |
फरीदाबाद | 2151 किमी. |
फतेहाबाद | 2538 किमी. |
गुड़गांव | 1253 किमी. |
हिसार | 3983 किमी. |
झज्जर | 1834 किमी. |
जिंद | 2702 किमी. |
कैथल | 2317 किमी. |
करनाल | 2520 किमी. |
कुरुक्षेत्र | 1530 किमी. |
महेंद्रगढ़ | 1859 किमी. |
नूँह | 1874 किमी. |
पलवल | 1359 किमी. |
पंचकूला | 898 किमी. |
पानीपत | 1268 किमी. |
रेवाड़ी | 1,594 किमी. |
रोहतक | 1745 किमी. |
सिरसा | 4277 किमी. |
सोनीपत | 2,260 किमी. |
यमुना नगर | 1,756 किमी. |
चरखी दादरी | 3,983 किमी. |
हरियाणा का साक्षरता दर
आजादी के बाद जब देश अपने तरीके से सक्षम बन रहा था तब हरियाणा राज्य का निर्माण हुआ। उस समय से लेकर आज तक दिन प्रतिदिन वहा का साक्षरता दर बढ़ता रहा है।
जिले का नाम | कुल साक्षरता दर | पुरुष साक्षरता दर | महिला साक्षरता दर |
अम्बाला | 72.49 % | 77.04 % | 60.19 % |
भिवानी | 83.09 % | 85.65% | 63.54% |
फरीदाबाद | 84.06 % | 66.7 % | 78.0 % |
फतेहाबाद | 67.9% | 86.86 % | 76.53 % |
गुड़गांव | 84.7 % | 89.0 % | 77.87 % |
हिसार | 81.04 % | 86.13 % | 75.00 % |
झज्जर | 79.39 % | 77.62% | 62.34% |
जींद | 68.85 % | 82.5% | 61.6% |
कैथल | 77.88 % | 84.87 % | 70.08 % |
करनाल | 84.60 % | 88.89 % | 79.88 % |
कुरुक्षेत्र | 84.01 % | 88.13 % | 79.26 % |
महेंद्रगढ़ | 82.71 % | 90.65 % | 73.94 % |
नूंह | 75.55 % | 77.91 % | 60.47 % |
पलवल | 77.81 % | 86.16 % | 68.45 % |
पंचकूला | 85.96 % | 76.70% | 67.07% |
पानीपत | 82.84 % | 87.25 % | 77.80 |
रेवाड़ी | 80.99% | 91.44% | 69.57% |
रोहतक | 84.87 % | 89.95 % | 79.20 % |
सिरसा | 81.36 % | 86.22 % | 76.01 % |
सोनीपत | 85.48 % | 90.82 % | 79.45 % |
यमुना नगर | 84.45 % | 88.47 % | 79.86 % |
चरखी दादरी | 83.67 % | 90.33% | 76.2% |
हरियाणा की जनसंख्या
भारत दुनिया का दूसरा सबसे बड़ी आबादी वाला देश है। यहां के ज़्यादातर राज्य में बड़ी संख्या में लोग रहते है। इसी तरह हरियाणा राज्य की जनसंख्या भी बढ़ती जा रही है। यहां हमने साल 2011 की जनसंख्या दर्शाई है।
जिले का नाम | जन संख्या |
अम्बाला | 1136784 |
भिवानी | 1629109 |
फरीदाबाद | 1789564 |
फतेहाबाद | 941522 |
गुड़गांव | 1514085 |
हिसार | 1742815 |
झज्जर | 956907 |
जींद | 1332042 |
कैथल | 1072861 |
करनाल | 1506323 |
कुरुक्षेत्र | 964231 |
महेंद्रगढ़ | 921680 |
नूँह | 1089406 |
पलवल | 1040493 |
पंचकूला | 558890 |
पानीपत | 1605765 |
रेवाड़ी | 765,351 |
रोहतक | 1058683 |
सिरसा | 1295114 |
सोनीपत | 1,278,830 |
यमुना नगर | 1,041,630 |
चरखी दादरी | 1,537,117 |
हरियाणा के प्रशासनिक मंडल
जिस राज्य में प्रशासनिक व्यवस्था अच्छी हो वहा सब कुछ सरलता से हो जाता है। हरियाणा राज्य में हाल 6 प्रशासनिक मंडल है।
मुख्य कार्यालय | शामिल जिलों के नाम |
अम्बाला | अम्बाला, कुरुक्षेत्र, पंचकुला, यमुनानगर |
फरीदाबाद | फरीदाबाद, पलवल, मेवात |
गुरुग्राम | गुरुग्राम, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी |
हिसार | फतेहाबाद, जींद, हिसार, सिरसा |
रोहतक | झज्जर, दादरी, रोहतक, सोनीपत, भिवानी, चरखा दादरी |
करनाल | करनाल, पानीपत, कैथल |
हरियाणा के सभी जिलों की वेबसाइट
ज़्यादातर राज्य की अलग-अलग गवर्नमेंट वेबसाइट होती है। उसी तरह हरयाणा की शासन व्यवस्था द्वारा डिस्ट्रिक्ट वेबसाइट बनाई जाती है। जिसके द्वारा आप किसी भी जिले की जानकारी प्राप्त कर सकते है। निचे हमने ऐसी ही हरियाणा की सभी वेबसाइट की लिंक दी है।
जिलों के नाम | वेबसाइट नाम एवं लिंक |
अम्बाला | ambala.gov.in |
भिवानी | bhiwani.gov.in |
फरीदाबाद | faridabad.nic.in |
फतेहाबाद | fatehabad.gov.in |
गुड़गांव | gurugram.gov.in |
हिसार | hisar.gov.in |
झज्जर | jhajjar.nic.in |
जींद | jind.gov.in |
कैथल | kaithal.gov.in |
करनाल | karnal.gov.in |
कुरुक्षेत्र | kurukshetra.gov.in |
महेंद्रगढ़ | mahendragarh.gov.in |
नूँह | nuh.gov.in |
पलवल | palwal.gov.in |
पंचकूला | panchkula.nic.in |
पानीपत | panipat.gov.in |
रेवाड़ी | rewari.gov.in |
रोहतक | rohtak.gov.in |
सिरसा | sirsa.gov.in |
सोनीपत | sonipat.nic.in |
यमुना नगर | yamunanagar.nic.in |
चरखी दादरी | charkhidadri.gov.in |
हरियाणा राज्य से जुड़े रोचक तथ्य
हरियाणा भारत के उत्तर में स्थित राज्य है। पंजाब एवं हरियाणा दोनों राज्य की राजधानी चंडीगढ़ है। राज्य के सभी मुख्य मंत्रियों की ऑफिस वहा स्थित है।
- यह राज्य वैदिक सभ्यता और सिंधु घाटी सभ्यता का मुख्य निवास स्थान है।
- इस राज्य में पानीपत की लड़ाई हुई थी।
- हरियाणा भारत के सबसे अमीर राज्यों में से एक है।
- वर्तमान में खाद्यान और दुग्ध उत्पादन में हरियाणा जाना जाता है।
- हरियाणा को भारत का ग्रीन लैंड भी कहा जाता है।
- हरियाणा में बहुत से पर्यटन स्थल है, जहा पर देश विदेश के प्रवासी घूमने आते है।
- राज्य के प्राचीन इतिहास में बहुत महत्वपूर्ण बाते रही है।
- पुरानी कही सभ्यताओं के अवशेष सरस्वती नदी के किनारे पाए गए है।
- राज्य की विशेषता महाभारत एवं कही प्राचीन महा काव्य में भी देखि गयी है।
- इस राज्य की मांग पंजाबी नेता तारा सिंह द्वारा उठाई गई थी।
- हाल हरियाणा में कुल 154 से भी ज़्यादा नगर बेस हुए है।
- हरियाणा परंपरागत रूप से एक कृषि समाज रहा है।
- यह अपने शुद्ध दुग्ध उत्पादनो के कारण भी जाना जाता है।
- यहां के नियम एवं कानून के लिए उच्च न्यायालय की व्यवस्था है।
- हरियाणा का साक्षरता दर दिन प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है।
सवाल जवाब (FAQ)
हरियाणा के जिले और वहां के प्रसाशन व्यवस्था को लेकर लोगो में बहुत से प्रश्न है। उनमे से ज़्यादातर सवालों के जवाब हमने यहाँ दर्शाए है।
(1) हरियाणा में कितने जिले है और उनके नाम बताइए?
भारतीय राज्य हरियाणा में कुल 22 जिले है, जिसकी पूरी नाम जानकारी ऊपर दर्शाई है।
(2) हरियाणा का पुराना नाम क्या है?
पुरातन काल में हरियाणा को ब्रह्मवर्त, आर्यवर्त और ब्रहमोप्देस के नाम से जाना जाता था। फिर इसकी हरियाली भूमि के कारण इसका नाम हरियाणा रखा गया।
(3) हरियाणा का 21वां जिला कौन सा है और कब बना?
हरियाणा के 21 वें जिले की स्थापना साल 2008 में की गयी, जिसका नाम पलवल है।
(4) हरियाणा में सबसे पुराना जिला कौन सा है?
हरियाणा का सबसे पुराना जिला जींद है, जिसका वर्णन कही बार इतिहास में किया गया है।
(5) हरियाणा राज्य कब और किसने बनाया?
1 नवंबर 1966 के दिन पंजाब को विभाजित करके पंजाब एवं हरियाणा नामक दो राज्य बनाए गए। जिसका निर्माण जस्टिस जेसी शाह की अध्यक्षता में हुआ था।
आशा करती हु हरियाणा के जिले सम्बंधित अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु। मिलते है अपनी नेक्स्ट पोस्ट में तब तक टेक केयर।