दिल्ली भारत का एक केंद्र शाषित प्रदेश है, जो भारत के उत्तरी हिस्से में बसा हुआ है। महानगर दिल्ली 13 फरवरी 1931 को भारत की राजधानी बना था। तब से लेकर आज तक दिल्ली के शिक्षण विकास में शिक्षा मंत्री की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।
भारतीय व्यवस्था में कही तरह के मंत्रालय है, उनमे से एक है शिक्षा मंत्रालय। अलग-अलग राज्यों में शिक्षा मंत्रालय और सरकार द्वारा शिक्षा मंत्री का चुनाव किया जाता है। केंद्र शाषित प्रदेशो में शिक्षा मंत्री की शुरुरात 1986 में श्री राजीव गांधी द्वारा शुरू हुई थी।
दिल्ली के शिक्षा मंत्री कौन है
साल 2023 में दिल्ली की नयी शिक्षा मंत्री श्रीमती आतिशी मर्लेना सिंह (Atishi Marlena Singh) है। जिसे पूर्व शिक्षण मंत्री मनीष सिसोदिया पर लगे आरोपों के बाद तत्कालीन रूप से चुना गया है।
9 मार्च 2023 गुरुवार के दिन आतिशी मर्लेना ने केबिनेट में मंत्री पद की शपथ ली थी। दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी में श्रीमती आतिशी एक प्रभावशाली नेता रह चुकी है।
शिक्षा विभाग के अलावा आतिशी को पीडब्ल्यूडी, महिला एवं बाल विकास, ऊर्जा, आर्ट कल्चर, भाषा और टूरिज्म विभाग भी सौंपे गए है। आतिशी एक बेहतरीन कार्यकर्ता और शिक्षाविद् है, जिन्हे सामाजिक कामगिरी में वर्षो का अनुभव है।
श्रीमती आतिशी मर्लेना सिंह के बारे में
श्रीमती आतिशी जी दिल्ली की नयी शिक्षा मंत्री है। यह दिल्ली के कालकाजी विस्तार की एमएलए (MLA) और एक कुशल नेता रह चुकी है। आम आदमी पार्टी में इनके सेवाभावी कार्यो से सभी प्रभावित है।
आतिशी का जन्म 8 जून 1981 के दिन दिल्ली में हुआ था। वह अभी 41 वर्ष की है, जिन्होंने कम उम्र में ही सामाजिक कार्य और लोक सेवा की तरफ अपने कदम बढ़ा लिए थे।
आतिशी मर्लेना सिंह का शिक्षण
दिल्ली की नयी शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना खुद भी बहुत पढ़ी-लिखी है। जिन्होंने अपनी पढाई में कही बार टॉप किया और बहुत से पुरस्कार भी हासिल किये है।
आतिशी मर्लेना का एजुकेशन
- विद्यालय : स्प्रिंग डेल पब्लिक स्कूल ऑफ़ दिल्ली
- यूनिवर्सिटी : सेंट स्टीफेंस कॉलेज ऑफ़ दिल्ली (हिस्ट्री ऑनर्स में बैचलर डिग्री )
- मास्टर्स : ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी ऑफ़ लंदन (हिस्ट्री में)
आतिशी को मिलने वाले पुरस्कार (अवार्ड)
- सेंट स्टीफंस छात्रवृति
- राजपाल मेमोरियल अवार्ड
- दीपचंद स्मृति पुरस्कार
कुशल शिक्षिका रह चुकी है आतिशी मर्लेना
साल 2001 में चेवेनिंग स्कॉलरशिप के माध्यम से आतिशी को विदेश में शिक्षण प्राप्त करने का मौका मिला। वहां उन्होंने प्राचीन एवं आधुनिक इतिहास में मास्टर्स कर के अपने ज्ञान में बढ़ावा किया।
2003 में भारत वापस लौटने के बाद आतिशी ने शिक्षिका का पद हासिल किया। वह आंध्र प्रदेश के ऋषि वैली स्कूल में शिक्षिका बनी। जहा उन्होंने 1 साल तक विधार्थियो को पढ़ाने की कामगिरी अच्छी तरह से की।
आतिशी का पोलिटिकल करियर
बात करे आतिशी के राजनितिक करियर की, तो इन्होने साल 2012 में पॉलिटिक्स की शुरुआत की थी। आम आदमी पक्ष के भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन में आतिशी की एक महत्वपूर्ण भूमिका थी।
आतिशी के लोक निर्माण कार्यो से आम आदमी पार्टी को काफी लाभ हुए। जिस कारण 2019 के दौरान लोकसभा चुनाव में पूर्व दिल्ली की सीट से आतिशी को उम्मीदवार बनाया गया था।
पर आतिशी भाजप सांसद एवं मशहूर क्रिकेटर गौतम गंभीर के सामने हार गयी थी। इसके बावजूद भी उनके अच्छे व्यवहार एवं लोक सेवा के कारण वह जनता में अधिक लोकप्रिय नेता बनी।
आतिशी मर्लेना का शिक्षण विभाग में अनुभव
बचपन से आतिशी का मन शिक्षण एवं लोकसेवा प्रवृति की तरफ ज़्यादा था। अपने स्कूल और कॉलेज के दिनों में आतिशी ने कही बार टॉप किया। साथ ही उन्हें कही स्कॉलरशिप एवं पुरस्कार भी प्राप्त हुए थे।
पूर्व शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया के शिक्षण कार्य विधि में सलाहकार के रूप में आतिशी को अच्छा अनुभव है। जिस कारण पूर्व शिक्षा मंत्री के बाद अब सीएम केजरीवाल ने आतिशी पर अपना भरोसा जताया है।
आतिशी मर्लेना का परिवार
आम आदमी की प्रचलित नेता आतिशी मर्लेना सिंह एक पंजाबी राजपूत परिवार से है। जिनके माता और पिता दिल्ली की एक कॉलेज में प्रोफेसर थे। इनका असली नाम आतिशी सिंह है, माता-पिता द्वारा उन्हें मध्य नाम ‘मार्लेना’ दिया गया था।
- पिता का नाम : विजय सिंह
- माता का नाम : तृप्ता सिंह
- पति का नाम : परवीन सिंह
सवाल जवाब (FAQ)
दिल्ली के वर्तमान शिक्षा मंत्री आतिशी मर्लेना सिंह के बारे में लोगो के पास अच्छी जानकारी नहीं है। जिसे लेकर उनके मन में कही प्रश्न रहते है। उनमे से मुख्यतर सवालों के जवाब यहाँ दर्शाए है।
(1) वर्तमान में दिल्ली के शिक्षा मंत्री कौन है?
वर्तमान में दिल्ली के शिक्षा मंत्री श्रीमती आतिशी मर्लेना सिंह है, जिन्होंने 2023 में पद हांसिल किया है।
(2) दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री कौन थे?
दिल्ली के पूर्व शिक्षा मंत्री श्री मनीष सिसोदिया थे, जिन्हे कुछ आरोपो के कारण अपना पद छोड़ना पड़ा।
(3) आतिशी मर्लेना सिंह कौन है ?
श्रीमती आतिशी मर्लेना सिंह आम आदमी पार्टी की एक कुशल नेता है। जिन्हे 2023 में शिक्षा मंत्री पद के लिए चुना गया है।
आशा करती हु दिल्ली के शिक्षा मंत्री सम्बंधित अच्छी जानकारी देने में सफल रही हु। पोस्ट पसंद आयी हो तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करे।
खास आपके लिए – Vi App Download करे और तेज इंटरनेट पाए।